भारतीय योग संस्थान का 60वां योग दिवस मनाया
शामली, अक्टूबर 2 -- कैराना। भारतीय योग संस्थान कैराना के तत्वावधान में बुच्चाखेड़ी स्थित शिव मंदिर के योग भवन में संस्थान का 60वां योग दिवस सामूहिक योगाभ्यास के साथ मनाया गया। योगाभ्यास की शुरुआत ओम उच्चारण एवं गायत्री मंत्र से हुई। साधकों को सूक्ष्म क्रियाओं के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। इस दौरान ताड़ासन, अर्धचक्रासन, वक्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, हास्यासन, मेरु आकर्षण आसन और पवनमुक्तासन का अभ्यास कराया गया। समापन पर प्रार्थना एवं शांति पाठ हुआ। कार्यक्रम का संयोजन प्रदीप सैनी ने किया, जबकि संचालन संजय राजवंशी ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ साधक मास्टर धर्मपाल ने की। बाद में साधकों की ओर से उपस्थित साधक-साधिकाओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: ठाकुरबाड़ी केन्द्र पर मनाया गया योग दिवस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.