इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- इटावा। मोटापा की बढ़ती समस्या को देखते हुए भारतीय योग संस्थान द्वारा 1 अप्रैल से प्रारंभ हुआ मोटापा निवारण शिविर मंगलवार संपन्न हुआ। शिविर में लगभग 100 से अधिक लोगों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता कर लाभ प्राप्त किया। साधकों ने अपने अनुभव बताते हुए जानकारी दी किस तरह से इस 7 दिन के शिविर में उनका वजन 2 से 3 किलो तक कम हुआ है। अब पहले से बेहतर अनुभव कर रही हैं। शिविर संयोजक योग विशेषज्ञ सत्यभामा सिंह ने कहा मोटापा का सबसे बड़ा कारण हमारे जीवन की निष्क्रियता एवं सही दिनचर्या का न होना, भोजन का समय एवं गुणवत्ता सही न होना मोटापे का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने बताया हमारी पाचन क्रिया सूर्य के साथ चलती है सूर्यास्त के बाद हमारी पाचन क्रिया मंद पड़ जाती है , जो भोजन हम देर रात में करके सो जाते हैं वह भोजन सही से पचता नहीं है...