बागपत, अप्रैल 11 -- बड़ौत। नगर के छह केंद्रों पर शुक्रवार को भारतीय योग संस्थान का स्थापना दिवस मनाया गया। जहां साधकों को योगासन कराए गए और उनके फायदे भी बताए। नगर के गांधी पार्क में संस्थान के जिला प्रधान एवं प्रशिक्षक राजेंद्र प्रसाद जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रमिला देवी व सुदेश देवी ने सरस्वती वंदना की। हरिओम गुप्ता ने सूर्य नमस्कार आसन का अभ्यास कराया। देवेंद्र कुमार आर्य ने सूक्ष्म क्रिया कराई गई तथा ताड़ासन, अर्ध चक्रासन, कोण आसन, वक्रासन का अभ्यास कराया। वहीं सतीश ने हंसी की क्रिया कराई। इस मौके पर पूनम, चंद्रप्रभा, वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट, सुनील शास्त्री, महेश चंद शर्मा, अनिल वर्मा, जयपाल सिंह, रामबीर सिंह आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर में प्रशिक्षक आनंदपाल राणा, पंचमुखी मंदिर में के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.