बेगुसराय, फरवरी 25 -- गढ़हरा(बरौनी)। कांग्रेस पार्टी की बैठक बुधवार को गढ़हरा में ब्रजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिव की गिरफ्तारी की निंदा की गई। कांग्रेस नेता राम अनुग्रह शर्मा ने कहा कि सरकार का यह कदम देश में लोकतंत्र को समाप्त करने का घृणित प्रयास है। वरिष्ठ नेता नंद किशोर सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कांग्रेस को राष्ट्रीय आंदोलन से प्राप्त राष्ट्रीय धरोहर है। यह लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। कांग्रेस के पूर्व महासचिव संजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति दर्ज करना अपराध नहीं हो सकता, लोकतंत्र की रक्षा हर कीमत पर होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...