नई दिल्ली, जनवरी 7 -- मुस्तफिजुर रहमान को जब से आईपीएल से निकाला गया है, तब से इंडिया और बांग्लादेश के बीच खासकर क्रिकेट से जुड़े मामलों में बहुत तनाव देखा गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले तो भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार किया, फिर आईपीएल को अपने यहां बैन किया और अब खबर थी कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग यानी बीपीएल से भारतीय मैच प्रजेंटर रिद्धिमा पाठक को निकाल दिया गया है। ये सच्चाई जरूर है कि रिद्धिमा पाठक बांग्लादेश में जारी इस टी20 टूर्नामेंट से दूर हुई हैं, लेकिन उनको बाहर नहीं निकाला गया है, बल्कि उन्होंने खुद इस टूर्नामेंट से दूरी बनाई है। रिद्धिमा पाठक ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें ये दावा किया गया था कि रिद्धिमा पाठक को बीपीएल से निकाल दिया गया है, जो मैच प्रेजेंटर थीं। रिद्धिमा पाठक ने कहा है कि ...