भारतीय मूल के व्यक्ति ने ब्रिटेन में महिला को गला घोंटकर मार डाला, 29 साल की कैद
नई दिल्ली, मई 28 -- ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने और शव को सड़क किनारे फेंकने के दोषी भारतीय मूल के एक चालक को बुधवार को 29 साल कैद की सजा सुनाई गई। पिछले वर्ष अगस्त में स्मेथविक इलाके में एक राहगीर ने महिला का शव बरामद किया था। 32 वर्षीय तनवीर सिंह पर 41 वर्षीय शारा मिलर की हत्या का आरोप लगाया गया था। वॉल्वरहैम्प्टन क्राउन कोर्ट में सजा सुनाते हुए न्यायाधीश माइकल चैंबर्स ने सिंह को ''चालाक और निर्दयी'' व्यक्ति बताया, जिसने अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के खुफिया इंस्पेक्टर जो डेवनपोर्ट ने कहा, ''शारा की एक खतरनाक अपराधी ने बेरहमी से हत्या की।'' उन्होंने कहा कि घटना वाली रात सिंह एक पब में शराब पी रहा था और बाद में यौनकर्मियों की तलाश में सोहो रोड गया। इसके बाद उसने शारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.