नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- एक गैर-लाभकारी संगठन ने बताया कि टेक्सास में रहने वाले भारतीय मूल के चार लोग नेपाल-तिब्बत में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से लापता हैं। संगठन ने उनकी तलाश के प्रयास शुरू किए तथा राहत कार्यों के लिए एक लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि जारी की। उत्तरी टेक्सास में कारोबार करने वाले दीपक आहूजा (60) और मधु आहूजा (57) कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे थे तभी बाढ़ के बाद चीन-नेपाल सीमा पर ग्यिरोंग पोर्ट के पास उनसे संपर्क टूट गया। टेक्सास के मर्फी शहर का एक और दंपति अर्चना सुरेश और रघु राजन भी रसुवागढ़ी-तिमुरे क्षेत्र से लापता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...