नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- जॉर्जिया में रहने वाले भारतीय मूल के 14 साल के एक छात्र आश्रित तल्लूरी ने स्कॉलैस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT) परीक्षा में परचम लहराया है। हाई स्कूल के अंतिम वर्षों यानी कि 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों द्वारा दी जाने वाली इस परीक्षा में आश्रित ने 1600 में से पूरे 1600 अंक प्राप्त किए हैं। इस परीक्षा में रीडिंग और राइटिंग के साथ-साथ गणित दो मुख्य सेक्शन होते हैं। प्रत्येक सेक्शन 800-800 अंकों का होता है। आश्रित हमेशा से ही असाधारण प्रदर्शन करता रहा है। SAT परीक्षा देने से पहले ही मिडिल स्कूल में 14.5 हाई स्कूल क्रेडिट्स पूरे कर लिए थे। इस असाधारण प्रदर्शन के बल पर वह हार्वर्ड और राइस यूनिवर्सिटी के कॉलेज-स्तरीय समर प्रोग्राम्स के लिए एलिजिबल हुआ। अपने पिता और मिडिल स्कूल काउंसलर के प्रोत्साहन पर उसने जनवरी में SAT...