महाराजगंज, नवम्बर 27 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल सीमा के रास्ते बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा लेकर नेपाल जा रहे कुशीनगर के एक युवक को सीमा सटे नेपाल के रुपन्देही जिले के बेलहिया में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 5 लाख 50 हजार रुपये भारतीय मुद्रा, भारतीय यूनियन बैंक का एक खाली चेक और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और रकम के स्रोत की जानकारी जुटा रही है।भैरहवा स्थित सिद्धार्थनगर नगरपालिका-1 के पीपलबोट चेकपोस्ट पर सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की सीमा सुरक्षा गुल्म डंडा और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान सार्वजनिक ई-रिक्शा से भारत से नेपाल की ओर जा रहे यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। इस दौरान एक भारतीय नागरिक के बैग से 5 लाख 50 हजार रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहच...