नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- निसान भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल के समय में दो नए मॉडल पेश किए हैं। अब आने वाले सालों में कई नई गाड़ियां लाने की प्लानिंग कर रही है। इनमें 7-सीटर टेक्टॉन एसयूवी, मैग्नाइट का टर्बो-CNG मॉडल और एक नई छोटी SUV शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी अपनी लग्जरी एसयूवी Patrol को भारत में ला सकती है। वहीं, टेरॉनो के प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल पर भी नजर है। इन गाड़ियों में नए डिजाइन, ज्यादा फीचर और पेट्रोल से लेकर हाइब्रिड इंजन तक के ऑप्शन मिल सकते हैं। आइए निसान की आने वाली पांच गाड़ियों के बारे में जानते हैं।1. Nissan 7-Seater Tekton निसान 2027 में अपनी नई 7-सीटर SUV लॉन्च कर सकती है। यह 5-सीटर टेक्टॉन पर बेस्ड होगी, लेकिन इसमें तीसरी रो के लिए ज्यादा जगह मिलेगी। टेस्टिंग मॉडल में 18-इंच...