नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- डुकाटी ने भारतीय मार्केट में अपनी नई एडवेंचर बाइक DesertX V2 की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। हालांकि, बाइक की कीमत और लॉन्चिंग की तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि इसे आने वाले कुछ हफ्तों में भारतीय शोरूम तक पहुंचाया जा सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 19 से 20 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। नई DesertX V2 को कंपनी ने EICMA 2026 में ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया था। अब भारतीय ग्राहक भी इसे खरीदने के लिए बुक कर सकते हैं।नया 890cc V2 इंजन मिलेगा नई डुकाटी DesertX V2 में कंपनी ने 890cc का 90-डिग्री V2 इंजन दिया है। इसके साथ मोनोकोक फ्रेम मिलता है। यह पुराने मॉडल में मिलने वाले 937cc लिक्विड-कूल्ड Testastretta 11-डिग्री इंजन की जगह लेगा। नए इंजन को ब...