नई दिल्ली, जुलाई 8 -- भारतीय मार्केट में 'ग्रीन' गाड़ियों की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों की डिमांड में भारी उछाल देखा गया है। फिलहाल, भारत के हाइब्रिड कार सेगमेंट में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर का एकतरफा राज है। इसकी मार्केट हिस्सेदारी लगभग 80 पर्सेंट है। लेकिन अब इस सेगमेंट में मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है। आने वाले दिनों में होंडा, रेनॉल्ट, किआ, मारुति और टोयोटा जैसी बड़ी कंपनियां भारतीय मार्केट में अपने नए हाइब्रिड मॉडल उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 मोस्ट-अवेटेड हाइब्रिड कारों के बारे में विस्तार से।होंडा जेडआर-वी होंडा कंपनी अपनी नई एसयूवी ZR-V को इसी महीने यानी जुलाई 2026 में भारत के मार्केट में उतारने जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्चिंग...