नई दिल्ली, मार्च 23 -- भारतीय कार मार्केट में इन दिनों एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर डीजल इंजनों का दौर धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ-साथ 'स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड' टेक्नोलॉजी ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड गाड़ियां बेहतरीन माइलेज देती हैं। बता दें कि 2025-26 का साल भारत के लिए बेहद खास होने वाला है। दरअसल, मारुति और टोयोटा के बाद अब रेनॉल्ट, निसान, होंडा और एमजी जैसी कंपनियां अपनी किफायती हाइब्रिड SUV लॉन्च करने की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं इन 5 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग धाकड़ हाइब्रिड एसयूवी के बारे में विस्तार से।रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड रेनॉल्ट अपनी आइकॉनिक SUV डस्टर को नए अवतार में वापस ला रहा है। नई डस्टर में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और एक पॉवरफुल...