भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती, फाइनल में चीन को हराकर जीता गोल्ड
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता। भारत के लिये दीपिका ने 38वें और 43वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे जबकि इशिका ने 42वें मिनट में फील्ड गोल किया । चीन के लिये एकमात्र गोल युजुन चेन ने 25वें मिनट में दागा। दीपिका ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 10 गोल किये जिनमें से नौ पेनल्टी कॉर्नर पर थे । वह इस साल 25 मैचों में 41 गोल करके सबसे ज्यादा गोल करने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई। यह भी पढ़ें- ILT के सुपर ओवर में पूरन ने दिखाया जलवा, एमआई एमिरेट्स ने डेजर्ट को हरायाभारत ने लगातार तीसरी बार जीता खिताब इस साल जापान में हुए एशियाई खेलों में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक के साथ लॉस एंजिलिस ओलंपिक 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.