नई दिल्ली, जुलाई 25 -- भारतीय बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। वेदा ने 48 वनडे और 76 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने क्रमशः 829 और 875 रन बनाए हैं। लेकिन संकेत दिया कि वह किसी अन्य भूमिका में खेल से जुड़ी रहेंगी। वेदा कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ''एक छोटे शहर की बड़े सपने रखने वाली लड़की से लेकर गर्व से भारतीय टीम की जर्सी पहनने तक। क्रिकेट ने मुझे जो भी सबक, लोग और यादें दीं हैं, उनके लिए आभारी हूं। अब खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है, लेकिन खेल को नहीं। हमेशा भारत के लिए। हमेशा टीम के लिए उपलब्ध रहूंगी। '' कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर अर्जुन होयसला से विवाह करने वाली 32 वर्षीय वेदा आखिरी बार 2020 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 अंतरराष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.