भारतीय महिला-ए टीम ने ऑस्ट्रेलिया के छुड़ाए पसीने, टेस्ट मैच के पहले दिन बना दिए 351 रन
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- तनीषा सिंह (92), निकी प्रसाद (नाबाद 78) और शुभा सतीश (59) की पारियों की मदद से भारत महिला ए ने आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन मंगलवार को नौ विकेट पर 351 रन बनाये। भारत ने बल्लेबाजी के अनुकूल हालात का पूरा फायदा उठाते हुए दबदबा बनाये रखा। शुभा ने 117 गेंद में दस चौकों की मदद से 59, प्रिया पूनिया ने 46 रन बनाये और दोनों ने 102 रन की साझेदारी की। यास्तिका भाटिया (पांच) और तेजल हसबनिस (दो) जल्दी आउट हो गई। तनीषा ने 166 गेंद में 92 रन बनाये जिसमें 12 चौके शामिल थे। निक्की प्रसाद ने 99 गेंद में नाबाद 78 रन बनाये जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल हैं। अनुष्का शर्मा ने 44 रनों की पारी खेली।आस्ट्रेलिया के लिये चार्ली नॉट और लिली मिल्स ने तीन तीन विकेट लिये।एकमात्र अनौपचारिक टेस्ट मैच के लिए दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.