भारतीय मरीजों के लिए एआई से जल्द पकड़ा जाएगा कैंसर
लखनऊ, सितम्बर 8 -- कैंसर की जल्द पहचान और बेहतर इलाज के लिए कैंसर संस्थान और बिहार के आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के बीच मंगलवार को एमओयू हुआ। दोनों संस्थान भारतीय मरीजों के लिए एआई आधारित तकनीक विकसित करेंगे। साथ कैंसर की रोकथाम, जांच और इलाज पर संयुक्त शोध करेंगे। समझौते के तहत मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स और नेक्स्ट जेनरेशन सीक्वेंसिंग जैसी आधुनिक जांच तकनीकों पर विद्यार्थियों और शोधार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंसर मरीजों से जुड़े क्लिनिकल रिसर्च में भी दोनों संस्थान सहयोग करेंगे। संकाय सदस्यों, वैज्ञानिकों और शोधार्थियों का आदान-प्रदान भी होगा। कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट की अध्यक्षता में कार्यपालक कुलसचिव डॉ. आयुष लोहिया और वीकेएसयू के सहायक रजिस्ट्रार नवनीत सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.