मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू मनोविज्ञान विभाग, मदन मोहन मालवीय टीचर्स ट्रेनिंग, यूजीसी व एचआरडीसी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को भारतीय मनोविज्ञान, परंपरा, संस्कृति व समकालीन संदर्भ पर ऑनलाइन मोड में पुनश्चचर्या पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई। यह पाठ्यक्रम 12 से 28 मार्च तक चलेगा। इस पाठ्यक्रम के लिए 22 राज्यों के 82 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।उद्घाटन कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को मानकों के अनुरूप ही सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। नवनियुक्त प्राध्यापकों को उनके करियर में इसका लाभ मिलेगा। मुख्य वक्ता महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश्वर मिश्र ने पाठ्यक्रम की मूल भावना पर प्रकाश डाला। मनोविज्ञान के विभिन्न संदर्भों की चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.