आरा, जुलाई 30 -- -वीकेएसयू में भारतीय मनोविज्ञान की भूमिका पर दो दिवसीय संगोष्ठी संपन्न -कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आत्मज्ञान, योग, ध्यान और समग्र जीवनशैली के महत्व पर दिया जोर आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में गुरु पूर्णिमा एवं भारतीय मनोविज्ञान दिवस के अवसर पर मानव उत्थान में भारतीय मनोविज्ञान की भूमिका विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का समापन हुआ। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत कुमार ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय मनोविज्ञान केवल मन का वैज्ञानिक अध्ययन नहीं, बल्कि आत्मज्ञान, आंतरिक शांति और समग्र जीवनशैली का मार्ग है। यह भी पढ़ें- मानसिक स्वास्थ्य के प्रति रहें हमेशा जागरूकविशेषज्ञों के विचार उन्होंने स्वयं को पहचानने और आत्मचिंतन के महत्व पर बल दिया। ...