भारतीय मजदूर संघ 11 सूत्री मांगों को लेकर करेगा विराट प्रदर्शन
रांची, अगस्त 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ 11 सूत्री मांगों को लेकर विराट प्रदर्शन करेगा। धुर्वा में शुक्रवार को हुई बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय संगठन मंत्री बी. सुरेंद्र ने इसकी अध्यक्षता करते हुए श्रमिकों व कर्मियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला, प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश मंत्री रामाशंकर प्रसाद, कार्यालय मंत्री सुनील पांडेय, रांची जिला मंत्री सुबोध यादव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। संघ की प्रमुख मांगों में ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन एक हजार से बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह करने और इसे आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने, ईपीएफ, ईएसआईसी व बोनस की सीलिंग लिमिट दोगुनी करने तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की गई। इसके अलावा समान काम के लिए समान व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.