भारतीय मजदूर संघ ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
शामली, जून 18 -- भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 22 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम न्यायिक को सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों, श्रमिकों, संविदा कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहनों तथा असंगठित क्षेत्र के कामगारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी उपेक्षा के कारण मजदूर एवं कर्मचारी वर्ग गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। संगठन ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को निर्धारित मानदेय नहीं मिल रहा है, जबकि आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं के साथ भी अन्याय हो रहा है। संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिल पाता और नौकरी की असुरक्षा बनी रहती है।भारतीय यह भी पढ़ें- भारतीय मजदूर संघ ने 22 सूत्रीय मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.