जौनपुर, फरवरी 26 -- जौनपुर, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ ने कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों की आठ सूत्रीय मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग रखी। जिलामंत्री प्रदीप सिंह ने बताया कि मांगें संघ के 21वें अखिल भारतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन में पारित प्रस्तावों पर आधारित हैं। सभी क्षेत्रों में श्रम कानून बिना छूट लागू करने पर जोर दिया गया। संगठन ने इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020 और ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड 2020 से जुड़ी श्रमिक समस्याओं के समाधान की जरूरत बताई। साथ ही त्रिपक्षीय तंत्र के पुनर्गठन और इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस जल्द बुलाने की मांग रखी। ज्ञापन में ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह करने, ईपीएफ और ईएसआईसी...