भारतीय मजदूर संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
हमीरपुर, जून 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारियों ने लंबित मांगो को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से संबोधित 22 सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौपा है। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष शिवशरण सिंह व जिला मंत्री अत्री शर्मा के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सैकड़ो कर्मचारियों और संघ के पदाधिकारियों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर अपनी आवाज को बुलंद किया। उन्होंने दिए ज्ञापन में बताया वे लम्बे समय से बेहद कम वेतन और असुरक्षित भविष्य के बीच सेवाएं दें रहें है। प्रदर्शन के माध्यम से आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को 01 जनवरी 2026 से लागू करने एवं न्यूनतम वेतनमान 72 हजार करने, आशा को न्यूनतम 18 हजार व आशा संगिनी को 24 हजार मानदेय निश्चित करने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.