भारतीय मजदूर संघ ने किया विरोध प्रदर्शन
रांची, अगस्त 17 -- रांची। भारतीय मजदूर संघ की ओर से सोमवार को लोकभवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। श्रमिक हित की रक्षा व मांग को पूरा करने को लेकर संगठन से संबद्ध श्रमिकों ने आवाज बुलंद की। संगठन के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन स्थल के पास आयोजित सभा की अध्यक्षता अरुण सिंह ने की। प्रदेश मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के समक्ष मजदूरों के हित के लिए 11 सूत्री मांगों को रखा गया है। सभी मांग जायज है और इस पर पहल होनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन के बाद राज्य एवं केंद्र सरकार के नाम प्रेषित पत्र में श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, उचित वेतन, पेंशन, रोजगार सुरक्षा तथा श्रम कानूनों से जुड़े मुद्दों पर विचार की मांग से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय में सौंपा गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: 11 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय मजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.