आजमगढ़, फरवरी 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। ओडिशा के पुरी में आयोजित 21वें अखिल भारतीय अधिवेशन के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ ने बुधवार को विरोध दिवस मनाया। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों की लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग की। संगठन के प्रदेश मंत्री विपिन पाठक ने कहा कि संघ ने समय-समय पर सरकार के समक्ष मुद्दे उठाए, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लाखों मिड डे मील और आशा कार्यकर्ता आज भी अत्यंत अल्प मानदेय पर कार्य कर रही हैं। पांच दशकों की सेवा के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केवल योजना कर्मी माना जाता है, जबकि उनसे प्रतिदिन 10 घंटे से अधिक कार्य लिया जा रहा है और लगातार नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मानदेय वृद्धि में रुचि नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.