पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से 18 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। मांगों में आशा कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाये व उन्हें प्रोत्साहन राशि के स्थान पर मानदेय दिया जाये। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करें और मानदेय में वृद्धि की जाये। बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाने समेत कई मांगें शामिल है। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष साधुराम दिवाकर जिला मंत्री ब्रह्म स्वरूप वर्मा, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार शर्मा शेर सिंह चौहान, राजकुमार श्रीवास्तव, अमरेश कुमार नंदकिशोर कश्यप, मनोज कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार वर्मा, बालक राम वर्मा, बृजलाल राजपूत, बंटी लोधी, गोविंदराम, अमित भारद्वाज,...