भारतीय मजदूर संघ के जिला सम्मेलन में लता सैनी बनीं अध्यक्ष
शामली, जून 22 -- शामली। भारतीय मजदूर संघ शामली का जिला सम्मेलन रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, श्रमिक हितों की रक्षा तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष तेजपाल सिंह ने की। सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल प्रजापति ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की विचारधारा एवं श्रमिकों के हित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभाग प्रमुख सतीश धीमान, सामाजिक कार्यकर्ता विवेक प्रेमी, चीनी मिल मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.