जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- पूर्वी सिंहभूम जिला भारतीय मजदूर संघ की बैठक जादूगोड़ा कार्यालय में हुई। कार्यकारी अध्यक्ष यादवेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में यूरेनियम मजदूर संघ कार्यालय में हुई बैठक में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड सुरदा माइंस के अंतर्गत आरके अर्थ रिसोर्स इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले चालक एवं हेल्पर की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान समय पर वेतन न मिलने, 8 घंटे से अधिक ड्यूटी कराने, ईएसआई एवं पीएफ का लाभ न देने जैसे मुद्दों पर विचार किया गया। सभी मांगों को लेकर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मऊभंडार घाटशिला प्रबंधक को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि चाईबासा के सहायक लेबर कमिश्नर को भी इसकी जानकारी दी जाएगी। बैठक में विभाग प्रमुख जमशेदपुर अभिमन्यू सिंह, जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री वीर बहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.