गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय इकाई के आह्वान पर स्थानीय पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में बैंक, रोडवेज समेत कई विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य कौशिक ने कहा कि बैंकों में सप्ताह में 5 दिन के वर्किंग के साथ ही ईपीएफ कर्मचारियों को न्यूनतम 7500 रुपए पेंशन आदि की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। सरकार कर्मचारियों के हितों में कोई मांगों की अनदेखी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...