भारतीय मजदूर संघ कार्यसमिति की बैठक 26 से नामकुम में
रांची, जुलाई 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की अखिल भारतीय कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक 26 से 28 जुलाई तक नामकुम स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय में होगी। बैठक में देशभर से भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं, उनके समाधान तथा समसामयिक श्रम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। रविवार को भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) में से मजदूरी संहिता-2019 और सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020 को भारतीय मजदूर संघ श्रमिक हित में मानता है। उनका कहना था कि सामाजिक सुरक्षा संहिता लागू होने के बाद श्रमिकों को बड़े पैमाने पर लाभ मिला है। हालांकि, संगठन ने औद्योगिक संबंध स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.