देहरादून, मार्च 22 -- रुड़की। रुड़की नगर निगम सभागार में भारतीय ब्रह्म समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्य करने का विस्तार करने के साथ पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों के रूपरेखा तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता के साथ संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना संस्था का उद्वेश्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...