महाराजगंज, अगस्त 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में भारतीय बौद्ध महासभा के सदस्यों ने बैठक की। इस दौरान सर्वसम्मत से सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद सदस्यों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सदस्यों ने जगलाल बौद्व को जिला संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसी प्रकार गामा प्रसाद बौद्ध को जिलाध्यक्ष, अर्जुन प्रसाद बौद्ध को जिला महासचिव, सुदामा प्रसाद बौद्ध को जिला कोषाध्यक्ष, फूलबदन को जिला आडिटर, रामअवतार बौद्ध को जिला उपाध्यक्ष पर्यटन, राममिलन बौद्ध को जिला उपाध्यक्ष संस्कार पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मुन्नर प्रसाद बौद्ध, प्रदेश संरक्षक सीपी बौद्ध, विदेशी लाल बौद्ध आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.