भारतीय बौद्ध महसभा की इकाई का गठन
सीवान, अप्रैल 25 -- सीवान। भारतीय बौद्ध महसभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलत सिंह बौद्ध व राष्ट्रीय महासचिव योगेश कुमार आनंद द्वारा बिहार प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसके तहत बिहार प्रदेश के लिए कार्यकारिणी अध्यक्ष अधिवक्ता राजदेव बौद्ध , महासचिव योगेन्द्र बैठा व बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष सोनू कुमार उर्फ सोनू देव को मनोनीत किया गया। बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व बिहार के प्रथम बौद्धाचार्य, अधिवक्ता राजदेव बौद्ध ने बताया कि बिहार में अपनी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। महासचिव योगेन्द्र बैठा ने कहा कि अपनी विरासत में वापसी कर रहें हैं। वही बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष सोनू कुमार उर्फ सोनू देव ने अपनी बात रखते हुए कहा है की हमारे देश की पहचान भगवान बुद्ध से है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.