लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह शोभायात्रा कार्यक्रम को लेकर भारतीय बहुजन एकता समिति द्वारा कस्बे के एक गेस्ट हाउस में बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई। शोभायात्रा 1 फरवरी दिन रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कस्बे में निकाली जाएगी। इस बाबत भारतीय बहुजन एकता समिति द्वारा कस्बे के गेस्ट हाउस में बैठक कर शोभायात्रा को सफल बनाने को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम आयोजक विकास कुमार ने बताया कि गुरु रविदास जी शिक्षा , सामानता,मानवता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। यह शोभायात्रा ग्राम जमुनिया रना से चलकर दोपहर अंबेडकर पार्क लालपुर से होते हुए कस्बे के मुख्य मार्ग पर निकाली जाएगी। शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य एक समान समरसता का निर्माण है। इस दौरान मुख्य रूप से विकास कुमार, जय जय राम बौद्ध, स...