नई दिल्ली, जनवरी 8 -- हैदराबाद क्रिकेट टीम के कोच डीबी रवि तेजा ने तिलक वर्मा के आगामी टी-20 विश्व कप से बाहर होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह ठीक हैं और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए तैयार हो जाएंगे। तिलक का अगला अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 घरेलू सीरीज है, जो आज से ठीक दो हफ्ते बाद 21 जनवरी को नागपुर में शुरू होगी। मीडिया और सोशल मीडिया के कुछ हिस्सों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सात फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए तिलक वर्मा की उपलब्धता संदिग्ध हो सकती है। हैदराबाद के कोच ने कहा कि बाएं हाथ का बल्लेबाज तिलक वर्मा आगामी पांच मैचों की सीरीज के लिए तैयार हो जाएगा, हैदराबाद के कोच ने गुरुवार को क्रिकबज को बताया, "बुधवार को राजकोट में उसकी एक बहुत छोटी सी सर्जरी हुई थी। इसमें कुछ भी गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.