भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों का दल वृंदावन पहुंचा
मथुरा, जुलाई 20 -- 2025 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के प्रशिक्षु महिला एवं पुरुष अधिकारियों का दल शैक्षिक भ्रमण के तहत सोमवार को वृंदावन पहुंचा। गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के सभागार में आयोजित परिचयात्मक सत्र में उन्हें ब्रज की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन कार्यकलाप व गतिविधियों से परिचित कराया गया। गीता शोध संस्थान के समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर वर्तमान में स्वच्छ अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जा रहा है। परिचयात्मक सत्र में अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े पौराणिक स्थलों, यमुना के प्राचीन घाटों एवं ऐतिहासिक कुंडों के संरक्षण, जीर्णोद्धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.