बरेली, दिसम्बर 15 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। भारतीय पोल्ट्री विज्ञान संघ (आईपीएसए) के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में सीएआरआई के वैज्ञानिकों ने अपनी बुद्धिमता और तकनीकी ज्ञान का लोहा मनवाया। वार्षिक सम्मेलन में संस्थान के 11 वैज्ञानिकों को विभिन्न कैटेगरी में पुरस्कृत किया गया। सम्मेलन में वैज्ञानिकों ने पोषण एवं प्रोटीन सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में पोल्ट्री क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) की प्रधान वैज्ञानिक व आईपीएसए की जनरल सेक्रेटरी डॉ. सिम्मी तोमर ने बताया कि नौ से 11 दिसंबर तक हैदराबाद में आईपीएसए और आईसीएआर-डीपीआर के सौजन्य से 40वें वार्षिक सम्मेलन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 'फ्लॉक टू द फ्यूचर: विकसित भारत मे...