भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत
रांची, अक्टूबर 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेल में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटी भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम का रविवार को भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और भारतीय पैरा तीरंदाजी को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में उनके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण और 3 रजत सहित कुल 6 पदक हासिल किए। यह एशियाई पैरा खेलों के किसी एक संस्करण में तीरंदाजी में भारत की अब तक की सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीत है। यह भी पढ़ें- एशियन पैरा गेम्स में सिमरन ने दो गोल्ड मेडल पाकर बढ़ाया मान अर्जुन मुंडा ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.