भारतीय पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान बने आलोक
रायबरेली, मार्च 31 -- ऊंचाहार, संवाददाता। जनपद के रहने वाले व एनटीपीसी में कार्यरत आलोक शर्मा को डीएएफसी इंडिया की चयन समिति ने भारतीय पैरा क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। श्रीलंका की शारीरिक क्रिकेट एसोसिएशन के निमंत्रण पर तीन से पांच अप्रैल तक कोलंबो के स्काई स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में भारत और श्रीलंका के बीच विशेष रूप से सक्षम (पैरा) खिलाड़ियों का टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए आलोक शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है। आलोक शर्मा इससे पहले नवंबर 2025 में भी श्रीलंका में भारतीय पैरा क्रिकेट टीम की ओर से खेल चुके हैं। अब यह उनकी दूसरी अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी, जिसमें वे कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। डीएएफसी इंडिया के आयोजन सचिव महेंद्र सिंह द्वारा जारी चयन पत्र में आलोक शर्मा के समग्र प्रदर्शन के आधार पर उन्हें कप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.