भारतीय पासपोर्ट पर विदेश यात्रा कर रहा था बांग्लादेशी, दिल्ली पहुंचते ही पकड़ा गया
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर एजेंसियों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। आरोपी भारतीय पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज के सहारे विदेश की यात्रा कर रहा था। वह 12 अगस्त को कुवैत से लौट तो इमिग्रेशन जांच के दौरान पकड़ा गया। इसके बाद आईजीआई एयरपोर्ट थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल और पासपोर्ट-विदेशी नागरिकों से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 अगस्त को कुवैत से जजीरा एयरवेज की फ्लाइट संख्या जे9-409 से टर्मिनल-3 पहुंची थी। इस फ्लाइट से मिलन सरकार दिल्ली पहुंचा और इमिग्रेशन जांच के लिए आया। मिलन सरकार के पास भारतीय पासपोर्ट मौजूद था। जिस पर उसका नाम मिलन सरकार, जन्मतिथि एक जनवरी 1979 और पिता का नाम अमीन सरकार दर्ज था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.