नई दिल्ली, जनवरी 7 -- विदेश यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। पासपोर्ट के बिना आप देश से बाहर की यात्रा नहीं कर सकते और आम नागरिकों के पास नीले रंग का पासपोर्ट होता है लेकिन क्या आप जानते हैं पासपोर्ट सिर्फ नीले रंग का नहीं होता। बल्कि भारत में चार अलग रंगों के पासपोर्ट चलते हैं। इनमें नीला, नारंगी, सफेद, मरून रंग शामिल किए गए हैं। चलिए आपको बताते हैं चारों पासपोर्ट के रंगों का मतलब और इनमें क्या अंतर होता है और ये कैसे किसे दिया जाता है। 1- नीला पासपोर्ट- नीले रंग का पासपोर्ट आमतौर पर हर किसी के पास आपको मिल जाएगा। इस रंग का पासपोर्ट आम नागरिकों को दिया जाता है। खासतौर पर ये पासपोर्ट बाहर पढ़ने, घूमने, बिजनेस करने वाले लोगों को दिया जाता है, जो आम नागरिक हैं। इसे पाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यू...