भारतीय पायलट स्मित मच्छार के स्वास्थ्य लाभ के लिए यज्ञ आयोजित
सीतापुर, अक्टूबर 4 -- सीतापुर, संवाददाता। सरोजिनी वाटिका पार्क में पतंजलि योग परिवार द्वारा रविवार को एक यज्ञ का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान 174 से अधिक नागरिकों के प्राणों की रक्षा करने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के स्वस्थ होने की प्रार्थना के लिए किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला संयोजक नीरज वर्मा ने किया। अनुष्ठान के साथ ही पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षण पूरा कर लौटे सभी मुख्य योग शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित योग साधकों ने पायलट मच्छार के साहस की सराहना करते हुए ईश्वर से उनके निरोगी जीवन की कामना की। कार्यक्रम में शिव कुमार भारद्वाज, एसके खेतान, ऊषा महावर, अतुल त्रिपाठी, पूरन लाल, आदित्य कुमार, सोनू राज, अरविंद वर्मा, देशराज पांडे, राजेंद्र यादव और ब्रजेश चतुर्वेदी सहित योग साधक एवं शिक्षक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.