तेल अवीव, अक्टूबर 1 -- दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाइदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया, लेकिन को-पायलट के हमले में उन्हें काफी चोटें लगीं और खून भी निकला। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया गया, लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में अब चाकू के बजाए कुल्हाड़ी का जिक्र किया गया है। आशंका जताई गई है कि हमले में को-पायलट ने स्मित पर कुल्हाड़ी से वार किया। ऐसे में अब सवाल खड़े होने लगे हैं कि जिस विमान की यात्राओं को इतना सुरक्षित माना जाता है, उसमें कुल्हाड़ी कैसे पहुंच गई। घटना की जांच में पता चला है कि हमला करने वाला को पायलट कॉकपिट में चाकू या फिर कोई भी बाहरी चीज लेकर नहीं घुस था। सीबीएस न्यू...