आगरा, अप्रैल 11 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रावली भाग छावनी महानगर की ओर से संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में एक प्रमुखजन गोष्ठी का आयोजन पंजाब भवन आगरा कैंट पर किया गया। गोष्ठी में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजन, स्वयंसेवक, शिक्षाविद, अधिवक्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह राजकुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत से प्रेम करने वाला और अपनी भारतीय पहचान पर गर्व करने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिन्दू है, चाहे उसकी उपासना-पद्धति कुछ भी हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किसी के विरोध के लिए नहीं, बल्कि व्यक्ति निर्माण और समाज को संगठित कर भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में कार्य करता है। टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के अध्यक्ष अमूल कक्कड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.