नई दिल्ली, मार्च 7 -- महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को कहा कि भारतीय परंपरा ने हमेशा महिलाओं को ताकत, क्रिएटिविटी और दया का स्रोत माना गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार सभी क्षेत्रों में महिला नेतृत्व वाले विकास को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर यहां आयोजित एक सम्मेलन में 'नारी से नारायणी' विषय पर एक सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार ने इस वर्ष के केंद्रीय बजट में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा में सुधार के लिए 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है, जो अब तक का सबसे अधिक है।उन्होंने कहा कि 'नारी से नारायणी' का विचार भारत की सभ्यतागत चेतना को दर्शाता है, और उन्होंने यह भी क...