बहराइच, मई 21 -- बहराइच संवाददाता। अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश के साप्ताहिक प्रदेश अधिवेशन का का आयोजन टिकोरामोड़ स्थित रिसोर्ट में हुआ। प्रथम चरण में भूमि पूजन और हवन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। अधिवेशन में प्रदेश भर से 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने कहा कि संविधान से पहले भी भारतीय समाज में सद्भाव और सामाजिक संतुलन था। भारतीय न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे परिपक्व व्यवस्था है।विशिष्ट अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह रहे। प्रथम सत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा सिंह ने न्यायपालिका को संवेदनशील बनाने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान विविधता के साथ राष्ट्रीय एकता पर बल देता है। कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री रंज...