एटा, जनवरी 11 -- एटा, अवागढ़ थाना कोतवाली के सामने स्थित भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन कार्यालय में रविवार को बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में संगठन प्रबंधक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समीम खान ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को एकजुट होकर काम करना होगा। जिससे संगठन और अधिक सशक्त बन सके। इस अवसर पर संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। सत्य प्रकाश को एटा जिलाध्यक्ष, अंशुल एटा का तहसील अध्यक्ष और लव यादव को जलेसर का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर और नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.