भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनी अंशिका सिंह
गौरीगंज, जून 6 -- भेटुआ। ब्लॉक स्थित सेमरा गांव की बेटी अंशिका सिंह पुत्री रणविजय सिंह ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। अंशिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अमेठी में प्राप्त की तथा एचएएल विद्यालय से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने नोएडा से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की। उच्च शिक्षा के साथ लगातार मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन प्राप्त किया। अंशिका के पिता रणविजय सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता रीमा सिंह गृहिणी हैं। अंशिका जल्द ही अपने गांव पहुंचेंगी, जहां उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.