नई दिल्ली, फरवरी 27 -- भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत में जल्द ही एक और बड़ा इजाफा होने जा रहा है। दुश्मनों की पनडुब्बियों को समुद्र की गहराइयों में ही नेस्तनाबूद करने की क्षमता रखने वाला युद्धपोत 'आईएनएस अंजदीप' नौसेना के बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार है। सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से 'मेक इन इंडिया' पहल का हिस्सा है और इसका निर्माण पूर्ण रूप से स्वदेशी स्टील से किया गया है। देश की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक और महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) द्वारा निर्मित आईएनएस अंजदीप के लिए जरूरत की पूरी मात्रा की स्पेशल ग्रेड स्टील की आपूर्ति की है। आईएनएस अंजदीप भारतीय नौसेना में शामिल होने जा रहा तीसरा एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.