बोकारो, जून 25 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। देश की सामरिक और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने एक बार फिर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस्पात मंत्रालय के अधीन महारत्न कंपनी सेल ने भारतीय नौसेना में हाल ही में शामिल किए गए तीन अत्याधुनिक युद्धपोत ईएनएस दूनागिरी, एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट आईएनएस अग्रय , और सर्वेक्षण पोत (लार्ज) आईएनएस संशोधक के निर्माण के लिए पूरे 5,700 टन विशेष स्टील की आपूर्ति अकेले करके देश की नौसैनिक क्षमताओं को मजबूत करने में एक बार फिर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय नौसेना में 21 जून 2026 को कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर आयोजित समारोह में तीन आधुनिक युद्धपोतों को शामिल किया गया। यह भी पढ़ें- नौसेना के तीन नए युद्धपोतों के निर्माण में सेल का...